विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में पर्यावरणविद् डा. अनिल प्रकाश जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 01:08 PM (GMT+05:30)

बुधवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेस्को के संस्थापक पर्यावरणविद् डा अनिल ...और पढ़ें

लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान करते हुए।
लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान करते हुए।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दिल्ली में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के हाथों पद्मभूषण पुरस्कार ग्रहण करने के एक दिन बाद बुधवार को हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (हेस्को) के संस्थापक पर्यावरणविद् डा अनिल प्रकाश जोशी को लखनऊ में ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। उत्तराखंड महापरिषद के तत्वावधान में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डा अनिल प्रकाश जोशी को यह सम्मान प्रदान किया।

उत्तराखंड महापरिषद लखनऊ प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य, संस्कृति, कला, पर्यावरण व विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक उत्तराखंडी को यह सम्मान प्रदान करती है। बुधवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सम्मान प्रदान करते हुए पर्यावरण के क्षेत्र में डा जोशी के योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर भारतीय की इच्छा होती है कि उत्तराखंड जाकर चारधाम के दर्शन करुं, गंगा नहाऊं। स्वाभाविक है कि उसके पर्यावरण की रक्षा केवल उत्तराखंडियों की ही नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों की जिम्मेदारी है। इस दिशा में डा जोशी का अभियान आज ऊंचाइयों तक पहुंचा है। केंद्र सरकार ने कदम-कदम पर उनके प्रयासों के लिए सम्मान दिया और यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है कि उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें:- जानिए कौन हैं प्रेमचंद शर्मा, जो सही मायनों में हैं पहाड़ के नायक, पद्मश्री सम्मान से हुए हैं सम्मानित

पद्मभूषण डा जोशी ने कहा कि सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि सभी राज्यवासियों का है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उत्तराखंड के लोग प्रमुख स्थान रखते हैं और दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि हवा, मिट्टी व पानी को देवतुल्य माना जाता है। इनकी देवतुल्यता को वह एक नए आयाम और सम्मान के साथ देश-दुनिया के सामने रखेंगे।

यह भी पढ़ें:- जानें- प्रख्यात पर्यावरणविद अनिल जोशी के बारे में, जिन्हें मिला पद्मभूषण सम्मान; उत्तराखंड की इन हस्तियों को भी पद्म सम्मान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।