विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश:आक्रोशित कर्मचारियों ने की नगर निगम में तालाबंदी, अधिशासी अभियंता पर सहायक नगर आयुक्त के साथ अभद्रता का आरोप

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 04:41 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 09:33 PM (IST)

सहायक नगर आयुक्त के साथ निगम के अधिशासी अभियंता ने पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए निगम के कर्मचारियों ...और पढ़ें

ऋषिकेश: कर्मचारियों ने की नगर निगम में तालाबंदी।
ऋषिकेश: कर्मचारियों ने की नगर निगम में तालाबंदी।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: सहायक नगर आयुक्त के साथ निगम के अधिशासी अभियंता ने पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए निगम के कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर दी। कर्मचारियों की मांग है कि अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई करने के साथ ही उनका तबादला किया जाए।

उत्तरांचल सरकार कर्मचारी संघ नगर निगम ऋषिकेश के अध्यक्ष नरेश खैरवाल की ओर से नगर आयुक्त को इस संबंध में पत्र दिया गया है। जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि अधिशासी अभियंता विनोद कुमार जोशी ने सहायक नगर आयुक्त एलम दास के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने अवगत कराया कि अधिशासी अभियंता अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार पूर्व में भी कर चुके हैं। जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर दो बजे नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर दी है। उन्होंने कहा कि यदि अधिशासी अभियंता का यहां से तबादला नहीं किया जाता और उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के सदस्य भी इस तालाबंदी में शामिल हुए हैं

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को विवाद का कारण सहायक नगर आयुक्त की ओर से अधिशासी अभियंता को भेजा गया पत्र बना। इस मामले में अधिशासी अभियंता ने सहायक नगर आयुक्त को स्वयं अपने कार्यालय में आने को कहा उन्होंने तत्काल समय कार्यालय में व्यस्त होने की बात कही। जिस पर उनके साथ अभद्रता की गई। इस पूरे प्रकरण में सहायक नगर आयुक्त और अधिशासी अभियंता के बीच प्रोटोकाल चर्चा का विषय बना है।

नगर निगम के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार जोशी का कहना है कि सहायक नगर आयुक्त के साथ मैंने कोई अभद्रता नहीं की शासन की ओर से 11 जन सुविधाओं को आनलाइन किया जाना है। जिसको लेकर उन्होंने सहायक नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी थी। कर्मचारी इस विषय को निरंतर टाल रहे थे,इसलिए उन्होंने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया था। इस पूरे मामले में वह नगर आयुक्त को पत्र लिख रहे हैं।

नगर निगम के नगर आयुक्त गिरीश चंद्र गुणवंत का कहना है कि अधिशासी अभियंता और सहायक नगर आयुक्त के बीच विवाद जैसी कोई बात नहीं है। जो कुछ भी गलतफहमी है उसे दूर कर लिया जाएगा। तीन दिन कार्यालय में अवकाश है, उसके बाद सभी पक्षों से बात की जाएगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड: बिजली कर्मियों ने दी दोबारा आंदोलन की चेतावनी, मांगों पर कार्रवाई न होने से हैं नाराज