विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फ्लाईओवर में हो चुकी हैं आठ की मौत, अब आई सुरक्षा की याद

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 04 Feb 2019 12:32 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 09:09 PM (IST)

अब तक आठ लोगों की जान ले चुका बल्लीवाला फ्लाईओवर की सुरक्षा की आखिरकार प्रशासन को याद आ ही गई। ...और पढ़ें

इस फ्लाईओवर में हो चुकी हैं आठ की मौत, अब आई सुरक्षा की याद
इस फ्लाईओवर में हो चुकी हैं आठ की मौत, अब आई सुरक्षा की याद

देहरादून, जेएनएन। अब तक आठ लोगों की जान ले चुका बल्लीवाला फ्लाईओवर की सुरक्षा की आखिरकार प्रशासन को याद आ ही गई। बल्लीवाला फ्लाईओवर पर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, डोईवाला की नींद सुरक्षा के कार्यों को अब अंजाम देना शुरू हो गया है। 

बेहद संकरे फ्लाईओवर पर दुर्घटनाओं के चलते आठ मौत हो जाने के बाद पिछले साल इसका सेफ्टी ऑडिट किया गया था। इसके बाद तय किया गया था कि फ्लाईओवर के बीचों-बीच स्प्रिंग पोस्ट के डिवाइडर लगा दिए जाएं। इस दिशा में काम भी हुआ और एप्रोच रोड से लेकर पूरे फ्लाईओवर को दो हिस्सों में बांट दिया गया था। 

हालांकि, इसके कुछ समय बाद से ही यह पोस्ट उखड़ने लगे थे और एप्रोच रोड की तरफ आसपास के लोगों ने अपनी सुविधा के लिए इन्हें उखाड़ दिया था। इससे वाहन चालक मनमर्जी से इधर-उधर मुड़ रहे थे, जिससे हादसों को न्योता मिल रहा था। 

लंबे समय तक अधिकारियों की उदासीनता बने रहने पर कुछ समय पहले जागरण ने इस पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। तब अधिकारियों ने जल्द इसे दुरुस्त करने का दावा किया था। अच्छी बात यह है कि इस दिशा में काम शुरू भी कर दिया गया है। 

राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता नीरज अग्रवाल ने बताया कि अब 26 पोस्ट और लगाए जाने शेष हैं। एप्रोच रोड की तरफ उखड़े पोस्टों को दुरुस्त करा दिया गया है।

बल्लूपुर फ्लाईओवर पर जलने लगी लाइटें

बल्लूपुर फ्लाईओवर पर कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी नगर निगम ने दुरुस्त करा दिया है। लाइटों के न जलने से यातायात में व्यवधान पैदा हो रहा था। इसकी जानकारी जब महापौर सुनील उनियाल गामा को मिली तो उन्होंने लाइटों को दुरुस्त करवा दिया।

यह भी पढ़ें: देहरादून के इस गांव के सड़क से जुड़ने की जगी उम्मीद, स्‍वीकृत किया बजट

यह भी पढ़ें: इस गांव ने पेश की मिसाल, बंजर भूमि पर उगा दिया जंगल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के 92 फीसद किसानों को केंद्र से मिली ये सौगात, जानिए