Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद ब्रदर बॉस्को का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद ब्रदर बॉस्को का सेंट जोजफ्स विद्यालय में शनिवार को भव्य स्वागत किया गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 25 Mar 2018 01:03 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 02:50 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद ब्रदर बॉस्को का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद ब्रदर बॉस्को का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक

देहरादून, [जेएनएन]: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद ब्रदर बॉस्को का सेंट जोजफ्स विद्यालय में शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर बाबू वर्गीस ने बताया कि वे वर्ष 1965 से पेट्रीशियन ब्रदर्स के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं। उनके उत्थान में ब्रदर बॉस्को का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

loksabha election banner

कहा कि ब्रदर बॉस्को का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। वे सभी छात्रों को निरंतर कठिन परिश्रम का संदेश देते हैं। यही कारण है कि इतने वर्षों से कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनका जीवन तत्वमसि के संदेश से परिपूर्ण है। विद्यालय पहुंचने पर ब्रदर बॉस्को का डॉ. सुहानी सबरवाल की ओर से उनका परिचय दिया। इसके बाद उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। ब्रदर बॉस्को ने सेंट जोजफ्स विद्यालय के लगातार सातवें वर्ष उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनने पर अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों के चरित्र निर्माण पर बल दिया। छात्रों को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताते हुए अध्यापकों को अपने अच्छे कार्य को जारी रखने का संदेश दिया। उन्होंने सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। इस दौरान शॉवर्स ऑफ ब्लेसिंग गीत प्रस्तुत किया गया। किरन सिंह की ओर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में अंतरर्राष्ट्रीय आयुर्वेद शोध संस्थान की राह खुली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.