विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बर्फबारी के बाद उत्तराखंड के इस हिल स्‍टेशन पर पहुंच गई भारी भीड़, लगा 10 किमी लंबा जाम

Published: Sat, 24 Jan 2026 02:04 PM (IST)

चकराता में भारी बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग ...और पढ़ें

चकराता–कालसी मोटर मार्ग पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम। Jagran

चकराता–कालसी मोटर मार्ग पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम। Jagran

HighLights

  1. चकराता में बर्फबारी देखने उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

  2. चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम

  3. पुलिस और विभाग यातायात व बर्फ हटाने में जुटे

जागरण संवाददाता, चकराता। चकराता में बर्फबारी का रोमांच देखने पहुंचे पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते चकराता–कालसी मोटर मार्ग पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष चकराता चंद्रशेखर नौटियाल स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर तैनात रहे और यातायात को सुचारु करने में जुटे रहे।

वहीं सड़क से बर्फ हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग साहिया की जेसीबी मशीन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की स्नो कटर और जेसीबी मशीनें भी लगातार कार्यरत हैं, ताकि मार्ग को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से खोलकर यातायात बहाल किया जा सके।

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक रुकावट न करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके।

यह भी पढ़ें- Snowfall In Uttarakhand: चकराता में सीजन का पहला हिमपात, तस्वीरों में देखें बर्फबारी के मनमोहक नजारे

यह भी पढ़ें- Weather Today: इंतजार खत्‍म, मसूरी-धनौल्टी और चकराता में सीजन का पहला स्‍नोफॉल... लौटी ठंड

यह भी पढ़ें- Snowfall in Uttarakhand: चकराता में पहली बर्फबारी, रोमांच से भरे सैलानी; इन स्‍पॉट्स पर जन्‍नत सा नजारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।