राज्यसभा के उप सभापति को उत्तराखंड आने का निमंत्रण
उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
By Edited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 12:16 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उप सभापति को उत्तराखंड में आने का निमंत्रण भी दिया। गुरुवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके निर्वाचित होने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि वे उत्तराखंड जरूर आएंगे क्योंकि उत्तराखंड प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही देवों की भूमि भी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें