विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रावण चलाएगा तलवार, टिमटिमाएगा आंखें... देहरादून में विजय दशमी पर नोट करें पुतला दहन का टाइम

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:13 AM (IST)

देहरादून में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के परेड ग्राउंड, ...और पढ़ें

रावण का पुतला।

रावण का पुतला।

HighLights

  1. देहरादून में मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व।

  2. रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के भव्य पुतले होंगे दहन।

  3. रावण तलवार चलाएगा, आंखें टिमटिमाएगा, आतिशबाजी भी होगी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मंगलवार को मनाया जाएगा। परेड ग्राउंड, रेसकोर्स, लक्ष्मण चौक, प्रेमनगर में भव्य आयोजन होंगे। पुतला दहन का कार्यक्रम शाम को पांच बजे से रात साढ़े आठ बजे तक आठ बजे तक चलेगा। यहां आकर्षण, रंगीन लाइट के साथ रावण, मेघनाद कुंभकर्ण के पुतले तैयार किए गए हैं। पुतले के आंखों व शस्त्र से रोशनी चमकेगी व आतिशबाजी के साथ दहन होंगे। इसके अलावा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी। सभी जगह पुतले खड़े कर अंतिम रूप दिया गया। पूरा परिसर रंग विरंगी लाइटों से जगमगाता नजर आया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों में दशहरा पर दुकाने सज गई थी।

रावण दहन को आकर्षक बनाने के लिए पुतले खास, आंखों व शस्त्र से चमकेगी रोशनी

बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के प्रधान संतोख नागपाल ने बताया कि परेड ग्राउंड में 79वां दशहरा महोत्सव में 181 फीट ऊंचे रावण के साथ 70-70 फीट के मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले तैयार हैं। रिमोट से दहन होंगे। शोभायात्रा दोपहर एक बजे श्री गोपीनाथ मंदिर से परेड ग्राउंड के लिए रवाना होगी। 

तलवार चलाएगा और आंखें टिमटिमाएगा रावण

देहरादून में लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी की ओर से लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कालेज के मैदान में भव्य दशहरा मेले को लेकर मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल और महामंत्री प्रदीप दुग्गल ने बताया 60 फीट ऊंचे रावण के अलावा मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों को एलईडी लाइट्स से सजाया है, रावण तलवार चलाएगा, आंखें टिमटिमाएगा।

पुतला दहन व लंका दहन का समय

  • परेड ग्राउंड: लंका दहन शाम 5:30 बजे। मेघनाद व कुंभकर्ण पुतला दहन 5:45 बजे। रावण दहन 6:05 बजे।
  • हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण चौक: लंका दहन 7:30 बजे। रावण दहन रात आठ बजे।
  • दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर: लंका दहन 5:50 बजे। रावण दहन 6:35 बजे।
  • रेसकोर्स, श्री गुरु नानक मैदान: पुतला दहन छह बजे।

यह भी पढ़ें- विजयादशमी 2026: यूपी के मुजफ्फरनगर में 60 फीट ऊंचे रावण के साथ जलेगा 15 फीट का कॉकरोच का पुतला

वहीं, श्री रामकला समिति के अध्यक्ष राकेश महेंद्रू ने बताया कि सोसायटी के साथ मिलकर लंका दहन कालेज परिसर में होगा। धर्मशाला समिति दशहरा कमेटी प्रेमनगर के संयोजक राजीव पुंज ने बताया कि 79वें दशहरा महोत्सव में रावण का 60 फीट, मेघनाद का 50 फीट और कुंभकर्ण का 45 फीट ऊंचा पुतला दहन होगा।