विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विजयादशमी 2026: यूपी के मुजफ्फरनगर में 60 फीट ऊंचे रावण के साथ जलेगा 15 फीट का कॉकरोच का पुतला

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:26 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2026 08:41 AM (IST)

मुजफ्फरनगर में दशहरा पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ 15 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी फूंका जाएगा। यह ...और पढ़ें

रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच का पुतला।

रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच का पुतला।

HighLights

  1. मुजफ्फरनगर में रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले दहन।

  2. 15 फीट ऊंचा कॉकरोच पुतला भी आकर्षण का केंद्र।

  3. देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ प्रतीकात्मक संदेश।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। धर्म की विजय के प्रतीक दशहरा पर इस बार रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों के साथ कॉकरोच का पुतला भी फूंका जाएगा। नुमाइश मैदान में दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार यहां 60 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकरण, मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। 15 फीट ऊंचा ककऐकरोच का पुतला भी तैयार कराया है, जिसका दहन लाेगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आयोजकों ने कहा कि इस बार पारंपरिक रावण दहन के साथ देश को नुकसान पहुंचाने वाली कथित गतिविधियों के खिलाफ कॉकरोच का पुतला दहन कर प्रतीकात्मक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

रावण के आंखों से तेज रोशनी के साथ ही मुंह से भयंकर आग निकलेगी

इसके साथ ही रावण के आंखों से तेज रोशनी के साथ ही उसके मुंह से भयंकर आग निकलेगी तथा पुतलों के दहन के साथ ही भव्य आतिशबाजी का नजारा भी श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगा। वहीं, दशहरा मेले में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुतलों का दहन शाम करीब पांच बजे किया जाएगा

वहीं, रामलीला टिल्ला स्थित दशहरा पर रावण सहित मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों का दहन शाम करीब पांच बजे किया जाएगा। इसके बाद यहां से श्रीराम की विजय यात्रा निकाली जाएगी। उधर, पटेल नगर रामलीला मैदान में रावण, मेघनाद व कुंभकरण पुतला शाम करीब पांच बजे दहन किया जाएगा।

54 स्थानों पर होगा रावण दहन

मंगलवार को जिलेभर में 54 स्थानों पर रावण दहन होगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर दशहरा मेला का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम सेवा दल के अध्यक्ष विनोद खेड़ा व महासचिव अशोक कुमार लुम्डा ने बताया कि 15 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का दहन करने का उद्देश्य देश को बदनाम करने वाली कथित गतिविधियों और देश के लिए नुकसानदायक मानी जाने वाली ताकतों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराना है।

यह भी पढ़ें- ध्यान से आइए! आज शाम 5 बजे से रूट डायवर्जन, मेरठ सिटी में नहीं आ पाएंगे भारी वाहन; 51 स्थानों पर रावण दहन

सुरक्षा में 1 एसपी, 3 सीओ सहित 200 पुलिसकर्मी, दमकल रहेगी मौजूद

दशहरा मेला पर नुमाइश मैदान में सुरक्षा के मद्देनजर एक एसपी, तीन सीओ, 200 पुलिसकर्मी के अलावा दमकल विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि मंगलवार को दशहरा पर नुमाइश मैदान में मेले के दौरान भी भारी भीड़ जुटने के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के लिए एक सीओ मैदान के बाहर, एक अंदर तथा एक सीओ रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों के पास भीड़ को न पहुंचने देने के मद्देनजर तैनात रहेंगे। दमकल विभाग की टीम भी पानी के टैंकर लेकर मौजूद रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की बर्न यूनिट भी तैनात रहेगी।