Move to Jagran APP

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वीसी बने डॉ सुनील जोशी

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को लंबे इंतजार के बाद स्थायी कुलपति मिल गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने डॉ सुनील कुमार जोशी को तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है।

By Edited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 08:54 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 10:56 AM (IST)
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वीसी बने डॉ सुनील जोशी
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वीसी बने डॉ सुनील जोशी

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को लंबे इंतजार के बाद स्थायी कुलपति मिल गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने डॉ सुनील कुमार जोशी को तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है। डॉ जोशी पहले भी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति रह चुके हैं। विश्वविद्यालय में कुलपति के रिक्त पद पर चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने राजभवन को नामों का पैनल भेजा था। 

loksabha election banner

राज्य सरकार की संस्तुति के क्रम में डॉ सुनील कुमार जोशी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन वर्ष या 65 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूरी होने, जो भी पहले हो, तक नियुक्त किया है। आयुर्वेद के क्षेत्र में डॉ जोशी को मर्म चिकित्सा के चुनिंदा विशेषज्ञों के रूप में जाना जाता है।

 उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा विधा को पुनर्जीवित करने के साथ दुनियाभर में प्रचारित व प्रसारित करने का कार्य किया। एक अनुभवी शल्य चिकित्सक के साथ ही उनका लंबा प्रशासनिक व शैक्षणिक अनुभव रहा है। आयुर्वेदीय मर्म विज्ञान सहित उनकी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल करने के बाद वह ऋषिकुल व गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज में शल्य चिकित्सा विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। ऋषिकेश आयुर्वेद कॉलेज के शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष व परिसर निदेशक के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।

 यह भी पढ़ें: प्रो. अभिमन्यु कुमार का इस्तीफा मंजूर, सुनील जोशी बने आयुर्वेद विवि के कुलपति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.