विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दून मेडिकल कालेज में रैगिंग का मामला : दोषी MBBS छात्र कक्षा से निलंबित, जुर्माना भी लगाया

Published: Tue, 27 Jan 2026 09:34 PM (IST)

दून मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग के मामले में बैच 2023 के एमबीबीएस छात्र गौरव पोखरिया को दंडित ...और पढ़ें

दून मेडिकल कालेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग का मामला।

दून मेडिकल कालेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग का मामला।

HighLights

  1. रैगिंग के दोषी छात्र गौरव पोखरिया को दंडित किया गया।

  2. छह माह हॉस्टल से निष्कासित, एक माह कक्षा से निलंबित।

  3. 25 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून मेडिकल कालेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग के मामले में कालेज प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बैच 2023 के एमबीबीएस छात्र गौरव पोखरिया को दंडित किया है।

एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर छात्र को छह महीने के लिए हास्टल से निष्कासित किया गया है। वहीं, एक माह के लिए कक्षा से निलंबित और 25 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है।

मामला 12 जनवरी का है। रैगिंग से परेशान करीब 150 छात्रों ने सीधे राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) को शिकायत भेजी थी।

आयोग के निर्देश पर प्राचार्य डा. गीता जैन ने डा. गजाला रिजवी की अध्यक्षता में एंटी रैगिंग कमेटी को जांच सौंपी। कमेटी ने जांच में पाया कि गौरव पोखरिया ने जूनियर छात्रों को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया।

प्राचार्य डा. जैन ने कहा कि कालेज में किसी भी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन बनाए रखना और हास्टल एवं कक्षा में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है।

इससे पहले भी कालेज ने एक जूनियर छात्र को पीटने के मामले में नौ सीनियर छात्रों को निलंबित करने के साथ भारी आर्थिक जुर्माना लगाया था।

एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कालेज में लगातार निगरानी रखी जा रही है और सभी छात्रों को रैगिंग से दूर रहने के लिए नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है।

प्राचार्य ने कहा कि रैगिंग के मामलों में कड़ा रुख अपनाया गया है। कालेज में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Doon Medical College में रैगिंग का मामला, आरोपी छात्र को हॉस्टल से निकाला

यह भी पढ़ें- दून मेडिकल कालेज में फिर रैगिंग, सीनियर छात्रों ने जूनियर का किया मानसिक उत्पीड़न; एनएमसी ने तलब की रिपोर्ट