विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, अब मिलेगा इतने रुपये में

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 01 Oct 2018 09:39 AM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 01:01 PM (IST)

घरेलू रसोई गैस के दाम में 56 रुपये की बढोतरी कर दी गई है। नई संशोधित दरों के अनुसार, अभी ...और पढ़ें

महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, अब मिलेगा इतने रुपये में
महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, अब मिलेगा इतने रुपये में

देहरादून, [जेएनएन]: पेट्रो पदार्थों के मूल्य में वृद्धि का असर घरेलू रसोई गैस पर भी दिखने लगा है। घरेलू रसोई गैस के दाम में 56 रुपये की बढोतरी कर दी गई है। नई संशोधित दरों के अनुसार, अभी तक 836.50 रुपये में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 892.50 रुपये में मिलेगा। इससे उपभोक्ताओं को करीब 12 रुपये से ज्यादा सब्सिडी के नुकसान होगा। नए दाम रविवार आधी रात से लागू हो गए हैं। 

तेल कंपनियों ने रविवार रात 12 बजे से रसोई गैस के संशोधित मूल्य जारी कर दिए हैं। देहरादून एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि एलपीजी के संशोधित मूल्य गैस एजेंसियों को मिल चुके हैं। बताया कि पहले घरेलू गैस सिलेंडर 836.50 रुपये में मिल रहा था, जिससे 312 रुपये की सब्सिडी खाते में आती थी।

लेकिन, अब यह सिलेंडर 56 रुपये की वृद्धि के साथ 892.50 रुपये का मिलेगा। बताया कि इससे उपभोक्ताओं को करीब 12 रुपये से अधिक की सब्सिडी का नुकसान होने का अनुमान है। बताया कि सब्सिडी की वास्तविक स्थिति सोमवार सुबह तक तेल कंपनियां स्पष्ट कर देंगी। इसके अलावा 19 किलो के व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में भी 86 रुपये की बढोतरी हुई है। यानि पहले 1463.50 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 1549.50 रुपये का मिलेगा।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रही घटतौली, रसोई गैस सिलेंडरों में गायब हो रही यह चीज

यह भी पढ़ें: यदि रसोई गैस कनेक्शन को आधार से नहीं किया लिंक, तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।