दून की डॉक्टर ने लिखाई पुलिस रिपोर्ट, व्हाट्सएप पर एक ऑडियो क्लिप फर्जी
दून के सीएमआई अस्पताल की मुख्य चिकित्साधिकारी ने आरोप लगाया कि व्हाट्सएप पर एक फर्जी ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। वह गलत है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
देहरादून, [जेएनएन]: राजधानी देहरादून के सीएमआई अस्पताल की मुख्य चिकित्साधिकारी ने पुलिस रिपोर्ट लिखाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्हाट्सएप पर एक फर्जी ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। वह गलत है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
डॉक्टर शुभा गुप्ता ने थाना डालनवाला में लिखित तहरीर दी। बताया कि व्हाट्सएप पर एक ऑडियो क्लिप वायरल किया जा रहा है। जिसमें दो-तीन लोगों के फोन पर वार्ता सुनाई दे रही है। शरारती तत्वों द्वारा भिन्न-भिन्न लोगों को ऑडियो भेजने के साथ ही यह लिखा जा रहा है कि उक्त ऑडियो सीएमआई अस्पताल के डॉक्टर का है।
पढ़ें: शादी का झांसा देकर फरार था प्रेमी, पुलिस ने पकड़कर करवाई शादी
जो किसी मरीज के प्रति गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर उसे मारने की बात कर रहा है। जबकि वार्तालाप का संबंध सीएमआई अस्पताल से नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे अस्पताल की छवि बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज विवेचना शुरू कर दी है।