विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार आज, पहुंचने लगे श्रद्धालु; उमड़ सकती है 40 हजार से ज्यादा की भीड़

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 04 Nov 2023 02:08 PM (IST)

Bageshwar Dham पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज देवभूमि उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। शाम चार बजे ...और पढ़ें

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

HighLights

  1. देहरादून में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार
  2. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचेंगे देहरादून
  3. अभी से जुटने लगी भीड़

जागरण संवाददाता, देहरादून। पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महादिव्य दरबार आज शाम चार बजे से परेड ग्राउंड के खेल मैदान में सजेगा। इसके लिए परेड ग्राउंड में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। शाम को अधिक भीड़ देखते हुए अभी से लोग परिसर में पहुंच चुके हैं। दरबार रात 11 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में खुद सूबे के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दून आगमन पर देर रात तक तैयारी की गई। उनके स्वागत के लिए पूर्व में कलश यात्रा व महायज्ञ भी किया गया। ट्रस्ट के संयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि महादिव्य दरबार में शामिल होने के लिए लोग में उत्साह है। कई लोग उनसे सवाल पूछने के लिए ट्रस्ट से संपर्क भी कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचेगें श्रद्धालु

शाम को दरबार में 40 हजार से अधिक लोग के पहुंचने की उम्मीद है। शाम चार बजे पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री यहां पहुंचेंगे। रात को देहरादून में ही विश्राम करेंगे व रविवार सुबह वापसी रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham: उत्तराखंड के इस जिले में कल लगेगा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, अचानक बदला गया स्थान

12 बजे से गाड़ियों की नो एंट्री

परेड ग्राउंड में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने के कारण ग्राउंड के चारों तरफ करीब 11 घंटे जीरो जोन रहेगा। दोपहर 12 बजे से क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बंद हो जाएगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आगंतुकों व अनुयायियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में चारों तरफ नौ पार्किंग स्थल बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पहुंचने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग, जानें रूट प्लान

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham : आज लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम