मिलावट के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रदेश भर में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सीमाओं पर भी चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रदेश भर में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सीमाओं पर भी चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
हर साल त्योहारी सीजन के दौरान नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायतें आम हो जाती हैं। हालांकि इसके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग अभियान भी चलाता है, लेकिन मिलावट पर अंकुश नहीं लग पाता। इसके मद्देनजर ही स्वास्थ्य मंत्री ने इस बार सख्ती से अभियान चलाने को कहा।
वहीं उन्होंने किसी भी असमाजिक तत्वों की ओर से गड़बड़ी की संभावना पर अंकुश लगाने के लिए राज्य की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा।
पढ़ें-विजयदशमी पर्व की राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं