प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव में धर्मेंद्र अध्यक्ष और प्रमोद फिर से चुने गए मंत्री
Teachers Union Election उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ देहरादून इकाई के चुनाव में धमेंद्र रावत ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं प्रमोद रावत लगातार दूसरी बार मंत्री पद पर विजयी हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार लखेड़ा जीते।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Teachers Union Election उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ देहरादून इकाई के चुनाव में धमेंद्र रावत ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं प्रमोद रावत लगातार दूसरी बार मंत्री पद पर विजयी हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार लखेड़ा जीते। गुरुवार को रेसकोर्स स्थित पदम सिंह शिक्षक भवन में सुबह दस बजे से शिक्षक संघ का अधिवेशन शुरू हुआ। अधिवेशन में हर ब्लॉक से चयनित प्रतिनिधि को शामिल होने की इजाजत थी। निवर्तमान प्रभारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुसाईं ने संघ की प्रगति रिपोर्ट एवं वित्तीय खर्चो की जानकारी सभी के सामने रखी। गुसाईं ने कहा कि संगठन सदैव प्राथमिक शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
कहा कि चयन वेतनमान व अन्य कई मांगों को मनवाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। मंत्री प्रमोद सिंह रावत ने कार्यकारिणी की पिछले तीन सालों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। चुनाव प्रक्रिया सुबह सवा 11 के पास शुरू होने के बाद करीब तीन बजे तक चली। इस दौरान भवन और भवन के बाहर चुनावी रंग में रंगे दिखे। अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र रावत को 213 में से 133 मत पड़े। धमेर्ंद्र ने सुभाषचंद्र कुकरेती को 80 वोट से मात दी। वहीं मंत्री पद पर 178 में से 166 वोट प्रमोद सिंह रावत के खाते में पड़े, उन्होंने गंभीर कश्यप को 12 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पर विनोद कुमार लखेड़ा को 179 में से 166 वोट पड़े, उन्होंने पीतांबर तोमर को 13 वोट से शिकस्त दी। नई कार्यकारिणी ने कहा कि वे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक दिलीप रौथाण, परमजीत सजवाण, चुनाव अधिकारी फरीद हसन, अनूप सुंडली की निगरानी में संपन्न हुई।
यह भी पढ़ें - केंद्र की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएं कार्यकर्त्ता : दुष्यंत कुमार गौतम