विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनुपूरक बजट: धामी सरकार ने पूरी की अन्नदाता और गरीब की आस, नारी-युवा का जीता विश्वास

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:53 AM (IST)

धामी सरकार ने अन्नदाता, युवा, गरीब और नारी शक्ति को केंद्र में रखकर अनुपूरक बजट पेश किया है। किसानों के ...और पढ़ें

अन्नदाता के लिए 1244 करोड़, युवाओं के लिए 278 करोड़ का प्रविधान. Jagran

अन्नदाता के लिए 1244 करोड़, युवाओं के लिए 278 करोड़ का प्रविधान. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। चुनावी दहलीज पर खड़े उत्तराखंड में धामी सरकार के अनुपूरक बजट के चार बड़े केंद्र रहे। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति। बजट में गरीबों की पेंशन और इलाज का प्रविधान हुआ तो युवाओं की पढ़ाई और खेल में आगे बढ़ने का।

किसानों के लिए उपज की खरीद से लेकर महिलाओं के पोषण तक का ध्यान बजट में रखा गया। अन्नदाता के हिस्से 1,244 करोड़, युवाओं के लिए 278 करोड़, गरीबों की पेंशन व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 220 करोड़ और नारी शक्ति से जुड़ी मदों में 117 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया।

जी- गरीबों को पेंशन और स्वास्थ्य सुरक्षा

गरीबों की कल्याणकारी पेंशन के लिए 93 करोड़ रुपये, निराश्रित विधवा पेंशन के लिए 27 करोड़ और अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

वाई- युवाओं के लिए शिक्षा और खेल सुविधा का इंतजाम

डिजिटल लर्निंग के लिए 200 करोड़ रुपये, प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए पांच करोड़, खेल विश्वविद्यालय के लिए 35 करोड़ और राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रशिक्षण शिविरों के लिए आठ करोड़ रुपये रखे गए हैं। ओपन जिम, खिलाड़ी छात्रवृत्ति, विद्यालयी छात्रवृत्ति और पदक विजेताओं के पुरस्कार सहित चिह्नित मदों के लिए भी प्रविधान किया गया।

ए- अन्नदाता के लिए दिखाया सबसे बड़ा दिल

किसानों से धान-गेहूं की खरीद के लिए अन्नपूर्ति योजना में 1,100 करोड़ रुपये रखे गए हैं। जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के लिए 70 करोड़, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के लिए 35 करोड़ और सहकारिता किसान कल्याण योजना के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रविधान है। किसान पेंशन, गोसदन और मौनपालन नीति को मिलाकर संबंधित अन्य मदों में 19 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

एन- नारी शक्ति को सशक्त करने की कोशिश

भोजन माताओं के मानदेय के लिए 20 करोड़, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण अभियान के लिए 60 करोड़, विधवा पेंशन के लिए 27 करोड़ और चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 10 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें- रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा, उत्तराखंड बजट में बड़े उद्योगों को 120000000 का अनुदान

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने दिया 485 करोड़ का सुरक्षा कवच, आयुष्मान और गोल्डन कार्ड धारकों को होगा फायदा