विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धामी सरकार का बड़ा फैसला: एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान दिलाने की पहल, भरण-पोषण अनुदान योजना का बदला गया नाम

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:37 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड सरकार ने निराश्रित महिलाओं के लिए संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम बदलकर 'मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना' कर दिया है। यह कदम एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम बदला गया।

  2. अब 'मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना' कहलाएगी।

  3. एकल महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया।

डिजिटल टीम, देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निराश्रित महिलाओं के कल्याण एवं उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर 'मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना' कर दिया गया है।

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम

इस संबंध में सचिव, उत्तराखण्ड शासन डॉ. श्रीधर बाबू अद्धांकी द्वारा निदेशक, समाज कल्याण उत्तराखण्ड को प्रेषित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि निराश्रित विधवा भरण-पोषण अनुदान तथा परित्यक्ता विवाहित महिलाओं एवं निराश्रित अविवाहित महिलाओं हेतु संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना किया गया है।

सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता

राज्य सरकार का यह कदम एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान प्रदान करने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।