धामी सरकार ने बांटे दायित्व, चार परिषदों में 16 सदस्य नामित
धामी सरकार ने चार महत्वपूर्ण परिषदों में 16 सदस्यों को नामित किया है, जिनमें अल्पसंख्यक हुनर, जनजाति सलाहकार, संस्कृति, साहित्य एवं कला, और राज्य सहकारी परिषदें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच प्रदेश में राजनीतिक दायित्व देने का सिलसिला तेज हो गया है। धामी सरकार ने अब चार महत्वपूर्ण परिषदों में 16 सदस्यों को नामित किया है।
इनमें उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद में नौ, जनजाति सलाहकार परिषद में चार, संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद में एक और राज्य सहकारी परिषद में दो सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले बुधवार को सरकार ने प्रदेश के 13 विकास प्राधिकरणों में 39 गैर सरकारी सदस्यों को नामित किया था।
दो दिन के भीतर विभिन्न प्राधिकरणों और परिषदों में कुल 55 लोगों को दायित्व सौंपे गए हैं। अल्पसंख्यक हुनर परिषद में ओमकार जैन (हरिद्वार), गजाला कमाल (नैनीताल), हरलोक सिंह नामधारी, सीमा कौर, रमेश सिंह, महेंद्र सिंह, मनजीत सिंह बिट्टा, जगजीत सिंह मल्ली (ऊधमसिंह नगर) और खालिद हसन उर्फ आजाद (देहरादून) को सदस्य बनाया गया है।
जनजाति सलाहकार परिषद में पुष्कर सिंह (ऊधमसिंह नगर), पदमेंद्र सिंह कुंवर (रुद्रप्रयाग), अनुराधा और धामी लाल कोषवाल (देहरादून) को जगह मिली है। संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद में सरोजनी सेमवाल (देहरादून) तथा राज्य सहकारी परिषद में पुरुषोत्तम डोबाल (देहरादून) और अमरजीत सिंह (ऊधमसिंह नगर) को सदस्य नामित किया गया है।
प्राधिकरणों में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और परिषदों में सामाजिक, सांस्कृतिक व सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को जगह देकर सरकार ने दायित्व वितरण के जरिये विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया है।