विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चारधाम यात्रा मार्गों की सफाई पर सख्त हुई धामी सरकार, मुख्य सचिव ने कूड़ा प्रबंधन की मांगी ठोस कार्ययोजना

Published: Mon, 27 Apr 2026 09:31 PM (IST)

राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता मजबूत करने के लिए मुख्य सचिव ने विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की समीक्षा बैठक ली।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की समीक्षा बैठक ली।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त रुख अपनाया है।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए जल्द विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।

उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा मार्गों व जनपदों के प्रवेश द्वारों पर कचरे के निस्तारण के लिए पृथक योजना बनाकर अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिलाधिकारियों को चारों धामों और यात्रा मार्गों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

सोमवार को सचिवालय में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रभावी व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले उपचारित जल के 100 प्रतिशत उपयोग पर जोर दिया। निर्देश दिए कि इस जल का उपयोग गैर-पेय कार्यों में अनिवार्य रूप से किया जाए और इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

इसके अलावा राज्य में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट और वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट्स को जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

कूड़ा उठान व्यवस्था की निगरानी के लिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम को शीघ्र लागू करने पर भी जोर दिया गया, ताकि डोर-टू-डोर कलेक्शन सिस्टम को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में CM धामी ने केंद्रीय मंत्री पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा के लिए 100% LPG आपूर्ति का किया अनुरोध

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा पर बड़ा फैसला: देहरादून में रात 10 से प्रातः 4 बजे तक यात्री वाहनों का संचालन रहेगा प्रतिबंधित