धामी सरकार ने साढ़े चार साल में 28 हजार से अधिक युवाओं को दी सरकारी नौकरी, लागू किए सख्त कानून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में साढ़े चार वर्षों में 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
- साढ़े चार साल में 28 हजार से अधिक युवाओं को मिला स्थायी रोजगार
- 54 महीनों में विभिन्न चयन आयोगों के माध्यम से नियमित भर्तियां पूरी कराई गईं
/Bराज्य ब्यूरो, देहरादून :/B मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश के 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। वर्ष 2021 में कार्यभार संभालने के बाद से अब तक कुल 54 महीनों में विभिन्न चयन आयोगों के माध्यम से नियमित भर्तियां पूरी कराई गईं। सरकार के अनुसार इस अवधि में औसतन प्रति माह 518 युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किया गया।
राज्य लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और चिकित्सा सेवा चयन आयोग के जरिए अलग-अलग विभागों में युवाओं की नियुक्ति की गई। सरकार का दावा है कि भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी और पारदर्शिता बढ़ने से युवाओं का विश्वास मजबूत हुआ है। पहले जहां भर्तियों में लंबा समय लगता था, अब प्रक्रियाएं तय समय सीमा में पूरी की जा रही हैं।
सरकार ने आगामी एक वर्ष में भी रिकार्ड संख्या में नई भर्तियां कराने की योजना बनाई है, जिससे रोजगार के अवसर और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को देश और विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
पारदर्शिता से बढ़े नौकरी के अवसर
फरवरी 2023 में लागू सख्त नकल विरोधी कानून के बाद भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता आई है। सरकार का दावा है कि अब परीक्षाएं समय पर और निष्पक्ष तरीके से हो रही हैं। पहले जहां भर्ती प्रक्रिया में दो से तीन साल लगते थे, अब औसतन एक साल में नियुक्तियां पूरी हो रही हैं।
विदेश में रोजगार के अवसर दे रही सरकार
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत आतिथ्य, नर्सिंग और आटोमोबाइल क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर युवाओं को जर्मनी और जापान भेजा जा रहा है। अब तक 154 युवाओं को प्रशिक्षण और 37 युवाओं को जापान में रोजगार मिला है।
‘हमारी सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए जहां सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर रिकार्ड संख्या में सरकारी नौकरियां प्रदान की गई, वहीं भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए सख्त नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया। साथ ही सरकार कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं के जरिए भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।’ पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।