विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारावाला पंचायत में विकास कार्याे के लिए प्रस्ताव पारित

By JagranEdited By:
Published: Tue, 21 Dec 2021 07:25 PM (IST)

विकासनगर ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत केदारावाला में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 20 लाख रुपये की कार्य योजना के प्रस्ताव को पारित किया गया।

केदारावाला पंचायत में विकास कार्याे के लिए प्रस्ताव पारित
केदारावाला पंचायत में विकास कार्याे के लिए प्रस्ताव पारित

जागरण संवाददाता, विकासनगर: ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत केदारावाला में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न विभागों की दो करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का चयन किया गया और करीब 20 लाख रुपये के प्रस्ताव पारित किए। पंचायत घर में हुई खुली बैठक के दौरान ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान ने ग्रामीणों के समक्ष आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में ही समाज कल्याण विभाग के पात्र लाभार्थियों का चयन पेंशन के लिए किया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग के अंतर्गत नए राशन कार्ड बनाने के लिए भी पात्रों का चयन किया गया। इसके अलावा मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान निर्माण, शीतला नदी के किनारे पांच सौ मीटर पक्के पुस्तों का निर्माण, एक हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि में लेमनग्रास उत्पादन, सिचाई के लिए एक किलोमीटर सिचाई गूल का पुनर्निर्माण, सौ लाभार्थियों का गोशाला निर्माण के लिए चयन किया गया।

ग्राम पंचायत केदारावाला में 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से युवाओं के लिए व्यायामशाला निर्माण, पुस्तकालय निर्माण, सभी विद्युत पोल पर तिरंगा कलर, वाटर कूलर की स्थापना, केदारावाला-रुद्रपुर सीमा पर सोलर टावर निर्माण, पुराने कब्रिस्तान की सुरक्षा दीवार की मरम्मत, 25 सोख्ता गड्ढों का निर्माण, पांच सौ मीटर विभिन्न संपर्क मार्गो का निर्माण, कोरोनावायरस और डेंगू से बचाव को कीटनाशक छिड़काव, लोनिवि नाले में सफाई कार्य, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट लगाने और प्राथमिक विद्यालय के सुंदरीकरण आदि करीब 20 लाख रुपये के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। लोक निर्माण विभाग के तहत शौकत अली के घर से केदारावाला चौक तक टाइल्स रोड निर्माण, भूमिगत जल प्रबंधन, पशुपालन विभाग से जनजाति के व्यक्तियों के लिए कुक्कुट पालन व्यवसाय पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। कृषि विभाग से निश्शुल्क बीज वितरण, उद्यान विभाग से लगभग दो बीघा भूमि में निश्शुल्क अदरक बीज वितरण, पेयजल निर्माण निगम से केदारावाला-रुद्रपुर सीमा पर पेयजल की नलकूप निर्माण और पेयजल ओवरहेड टैंक निर्माण, बाल विकास विभाग और मनरेगा योजना के संयुक्त प्रयास से दो आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, जल जीवन मिशन के तहत 50 नए पेयजल कनेक्शन, विधायक निधि से पंचायत घर के सामने खड़े ट्रांसफार्मर का शिफ्टिग कार्य, 50 नए शौचालय निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए चयनित किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान ने कहा कि विभिन्न विभागों के तहत चयनित योजनाओं के लगभग दो करोड़ की धनराशि के प्रस्ताव ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे। बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अमित सेमवाल, पूर्व ग्राम प्रधान इमरान खान, कामिल हुसैन, उप प्रधान सविता पाल, वार्ड सदस्य नसरीन, असलम, रुखसाना, जाकिर, सूरज कुमार, संगीता, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता बिद्रा रावत, शाहजहां, सहाना, नसीमा, आशा, मंजू रावत, इकबाल अहमद, अब्दुल हसन आदि मौजूद रहे।