विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार के नए एएसपी बने देव व्रत जोशी, उत्तराखंड में 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Published: Tue, 22 Sep 2026 08:01 AM (IST)

पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड में 14 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की है, जिसमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 सीधी भर्ती और तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. पुलिस मुख्यालय ने 14 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की।

  2. देव व्रत जोशी हरिद्वार के नए सहायक पुलिस अधीक्षक नियुक्त हुए।

  3. 10 सीधी भर्ती और 3 पदोन्नत डीएसपी को पदस्थापित किया गया।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए 14 अधिकारियों की नई तैनाती की है। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक, 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक तथा तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2023 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। वहीं पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और नदीम अतहर को आइआरबी द्वितीय देहरादून में तैनाती दी गई है।

14 पुलिस अधिकारियों को मिली नई तैनाती

प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 पुलिस उपाधीक्षकों को भी विभिन्न जिलों में तैनाती दी गई है। इसमें दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग तथा विनय सिंह को नैनीताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS अनुनय झा ? जिन्हें बनाया मुरादाबाद का नया डीएम, राजेंद्र पैंसिया का चार माह में तबादला

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ थाने में किशोरी भगाने के आरोपित युवक की मौत, इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी सस्पेंड