विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: इतने किमी से अधिक पकड़ी रफ्तार तो होगा चालान, गाड़ी रोकना या मोड़ना मना

Published: Tue, 14 Apr 2026 12:18 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2026 12:48 PM (IST)

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब सफर तेज होगा, लेकिन परिवहन विभाग ने गति सीमा तय की है। विभाग ने सुरक्षित यात्रा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद सफर अधिक आरामदायक व तेज हो जाएगा। वाहन नियंत्रित गति से चल सकें इसके लिए इस मार्ग पर वाहनों की गति सीमा भी तय की गई है।

कारों के लिए गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा तो बड़े वाहनों के लिए गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा रखी गई। इससे अधिक गति से वाहन चलाने पर चालान हो सकता है। वाहनों की गति पर नजर रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण और परिवहन विभाग ने आटोमेटिक नंबर प्लेट रिक्गनिशन (एपीएनआर) कैमरे लगाए गए हैं। जो तेज रफ्तार वाहनों का चालान करेंगे।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर आमजन में खासा उत्साह है तो वहीं परिवहन विभाग को सुरक्षित सफर की चिंता। वाहनों की रफ्तार नियंत्रित रह और आमजन सुरक्षित तरीके से वाहन संचालित करें, इसके लिए परिवहन विभाग ने वाहन चालकों के लिए दिशा-निर्देश व सुझाव जारी किए हैं।

ये हैं प्रमुख सुझाव

  • एक्सप्रेसवे पर चलने से पहले एंट्री व एक्जिट प्वाइंट पहले ही कर लें तय
  • रास्ते में कहीं भी गाड़ी मोडऩा या रुकना मना है।
  • बाई लेन पर भारी वाहन, बीच वाली लेन में सामान्य वाहन चलेंगे।
  • ओवरटेक करने के लिए दायीं लेन का प्रयोग करें।
  • इमरजेंसी में वाहन को कोने में लगाकर पेट्रोलिंग व दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
  • देहरादून में प्रवेश करने पर आशारोड़ी के निकट तीव्र ढाल, आराम से चलें।
  • अनावश्यक रूप से न बजाएं हार्न, वन्यजीवों के प्रति सतर्क रहें
  • वाहन चलाते हुए मोबाइल का न करें प्रयोग
  • दुर्घटना की स्थिति में नेक राहवीर बन कर करें घायलों की मदद
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे : उत्तर भारत की यात्रा का नया सुपर कॉरिडोर, ये है खासियत

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे देगा उत्तराखंड की ज्ञान अर्थव्यवस्था को मजबूती, युवाओं को होगी आसानी