विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सीएम धामी का ढाई घंटे का सफर, बोले- ये है नए भारत की रफ्तार

Published: Mon, 27 Apr 2026 11:48 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र ढाई घंटे में पूरा किया।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से दून लौटने के दौरान एक्सप्रेसवे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुके और इस अंदाज में तस्वीर साझा की। सूवि

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से दून लौटने के दौरान एक्सप्रेसवे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुके और इस अंदाज में तस्वीर साझा की। सूवि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में तय किया। मुख्यमंत्री बोले, ये नए भारत की तेज रफ्तार है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के बाद सड़क मार्ग से लौटते हुए दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का अनुभव साझा किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से देहरादून का सफर महज करीब ढाई घंटे में पूरा किया, जो पहले की तुलना में बेहद कम समय है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान केंद्र सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में जिस गति से सड़क और परिवहन सुविधाओं का विकास हो रहा है, यह उसी का परिणाम है। अब उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे न केवल यात्रा समय को कम कर रहा है, बल्कि पर्यटन, निवेश और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है। इससे चारधाम यात्रा समेत राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच और अधिक सुगम होगी।

मुख्यमंत्री ने इसे नए भारत की नई रफ्तार बताते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं उत्तराखंड के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा, CM धामी ने क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने पर दिया जोर

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में CM धामी ने केंद्रीय मंत्री पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा के लिए 100% LPG आपूर्ति का किया अनुरोध