विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dehradun Triple Murder: पोस्टमार्टम में सामने आई बेरहमी, तीनों के शरीर पर पेचकस के करीब 30 वार

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:41 AM (IST)

देहरादून तिहरे हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरोपी राजकुमार की बेरहमी सामने आई है। तीनों मृतकों के शरीर पर पेचकस ...और पढ़ें

रमेश कपूर पर सबसे ज्यादा हमले.

रमेश कपूर पर सबसे ज्यादा हमले.

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। विष्णुलोक कालोनी के तिहरे हत्याकांड में आरोपित राजकुमार की बेरहमी का अंदाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। तीनों मृतकों के शरीर पर पेचकस के करीब 30 वार किए गए। कई घाव करीब चार इंच तक गहरे बताए गए हैं। सबसे ज्यादा वार बुजुर्ग रमेश कपूर के शरीर पर किए गए।

बुधवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर जगह-जगह गहरे घाव मिले। पुलिस के अनुसार, किसी मृतक के शरीर पर करीब आठ, तो किसी पर 10 से 12 वार किए गए। रमेश कपूर पर हमलों की संख्या सबसे अधिक रही।

 

यह भी पढ़ें- देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, 300 रुपये के लिए बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से गोदकर हत्या

300 रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद

घावों की गंभीरता से साफ है कि आरोपित ने वारदात के दौरान बेहद आक्रामक तरीके से पेचकस का इस्तेमाल किया। पुलिस की अब तक की जांच में मजदूरी के 300 रुपये को लेकर शुरू हुए विवाद को हत्या की वजह बताया गया है। विवाद बढ़ने पर आरोपित ने पहले बुजुर्ग दंपती पर हमला किया।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोस से घरेलू सहायिका तिलया देवी उर्फ शीला पहुंची तो आरोपित ने उसे भी निशाना बना दिया। वारदात में तीन लोगों की जान जाने के साथ अब पोस्टमार्टम में सामने आई चोटों ने घटना की भयावहता और बढ़ा दी है। पुलिस आरोपित के बयानों के साथ घटनास्थल और पोस्टमार्टम से जुड़े तथ्यों को भी जांच में शामिल कर रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून ट्रिपल मर्डर: 'मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं...' चिल्लाती रही शीला, हत्यारा पेचकस से करता रहा वार