विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun से महज 18 किमी दूर बसा है पर्वतों के बीच हरियाली से भरा संसार, बनता जा रहा पर्यटकों की फेवरेट डेस्टिनेशन

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sun, 26 Jun 2022 12:46 PM (IST)

Maldevta देहरादून से 18 किमी की दूरी पर स्थित मालदेवता इन दिनों देहरादून में पर्यटकों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बनता ...और पढ़ें

Maldevta : पर्यटकों के लिए फेवरिट डेस्टिनेशन बनता जा रहा मालदेवता, सोशल मीडिया
Maldevta : पर्यटकों के लिए फेवरिट डेस्टिनेशन बनता जा रहा मालदेवता, सोशल मीडिया

जागरण संवाददाता, देहरादून : Maldevta : अक्‍सर राजधानी देहरादून आने वाले पर्यटकों को महज 18 किमी की दूरी पर पर्वतों और हरियाली से भरे संसार में समय बिताने का मौका मिल सकता है। यहां हरी वादियां और कल-कल बहती नदी भागदौड़ भरी जिंदगी में मन तरोताजा कर देने के लिए काफी है। अगर आप भी देहरादून आ रहे हैं तो यहां का रुख जरूर कीजिए।

पर्यटकों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बनता जा रहा मालदेवता

देहरादून से 18 किमी की दूरी पर स्थित मालदेवता इन दिनों देहरादून में पर्यटकों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। यहां प्रकृति को नजदीक से देखने की चाह में पर्यटक और स्‍थानीय लोग पहुंचते हैं।

सप्‍ताहंत यहां रहती है लोगों की भारी भीड़

चारों तरफ से पर्वतों से घिरा मालदेवता खासकर युवाओं के बीच ज्‍यादा प्रसिद्ध है। सप्‍ताहंत यहां लोगों की भारी भीड़ रहती है। लोग यहां रेस्‍टोरेंट में जाने से ज्‍यादा खुद चूल्‍हा बनाकर या पेट्रोमैक्‍स में खाना बनाना पसंद करते हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है मालदेवता

एक ओर हरियाली और दूसरी ओर कल-कल बहती नदी में नहाकर मन तरोताजा हो जाता है। यहां पर्वतों से गिरने वाले छोटे-छोटे झरनों की आवाज ध्‍यान अपनी ओर खींच ही लेती है। भरपूर प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से मालदेवता देहरादून का सबसे डिमांड वाला डेस्टिनेशन बन गया है।

कैसे पहुंचे मालदेवता :

रायपुर से होते हुए मालदेवता पहुंचा जा सकता है। इसकी देहरादून से दूरी करीब 18 किलोमीटर है। यहां जाने के लिए आप देहरादून सिटी बस या फिर लोकल ट्रैवल में आटो, टैक्‍सी और कैब ले सकते हैं।

क्‍या- क्‍या कर सकते हैं:

यहां आप कैंपिंग कर सकते हैं। पिकनिक के लिए यह बेहतर आप्‍शन है। इसके अलावा ट्रैकिंग और पैराग्‍लाडिंग भी कर सकते हैं। यहां कई रेस्‍टोरेंट और होटल भी हैं। जहां बेहतरीन खाने के साथ कुछ दिन प्रकृति के बीच में रुक भी सकते हैं।  

यह भी पढ़ें :- Famous Temples In Tehri: यहां पर गिरा था देवी सती का सिर, मंदिर के दर्शन करने से पूरी होती है मनोरथ