देहरादून में पीजी में छात्र ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून के देहराखास स्थित एक पीजी हॉस्टल में 21 वर्षीय छात्र सौरभ कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
-1788913032771_m.webp)
HighLights
देहरादून के पीजी हॉस्टल में 21 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या।
मृतक छात्र सौरभ कुमार बीपीटी-1 का छात्र था।
पुलिस ने परिजनों को सूचित कर जांच पड़ताल शुरू की।
जागरण संवाददाता, देहरादून। देहराखास क्षेत्र स्थित एक पीजी हॉस्टल में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान सौरव कुमार निवासी घोड़हिया वार्ड नंबर तीन, सूरजपुर, पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में वह एक संस्थान से बीपीटी-1 में पढ़ाई कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे देहराखास स्थित एक पीजी हास्टल में युवक के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मृतक का साथी प्रांजल निवासी शिकोहाबाद, फिरोजाबाद ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
प्रांजल ने बताया कि सौरव उसके साथ पीजी हास्टल में रहता था। मंगलवार शाम करीब 7:43 बजे जब वह बाहर से वापस कमरे पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। अंदर पहुंचने पर सौरव को पंखे से चादर के सहारे फंदे पर लटका पाया।
घटना की जानकारी तत्काल पीजी संचालक और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम ने शव को पंखे से नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के स्वजनों को दे दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।