विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निजी स्कूल में छात्रा उत्पीड़न मामले में मां का स्कूल के बाहर धरना, पुलिस जांच पर उठाए सवाल

Published: Mon, 02 Nov 2026 02:43 PM (IST)

देहरादून में 11वीं की छात्रा के उत्पीड़न मामले में मां ने स्कूल के बाहर धरना शुरू किया। पुलिस जांच से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. छात्रा उत्पीड़न मामले में मां ने स्कूल के बाहर धरना दिया।

  2. पुलिस जांच पर असंतोष, आरोपी शिक्षक के रिकॉर्ड जांच की मांग।

  3. मां ने आरोपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा के उत्पीड़न के मामले में पीड़िता की मां ने सोमवार को स्कूल के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस जांच पर असंतोष जताते हुए आरोपी शिक्षक के पूर्व कार्यस्थलों के रिकार्ड की भी जांच कराने की मांग की है।

पीड़िता की मां का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए। आरोपी शिक्षक ने पूर्व में जिन संस्थानों में काम किया है, वहां के रिकार्ड भी खंगाले जाने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।