विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का खुलासा, जांच के घेरे में तीन सीनियर छात्र

Published: Sat, 27 Jun 2026 03:10 PM (GMT+05:30)

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में रैगिंग का मामला सामने आया है, जिसमें तीन सीनियर छात्र जांच के दायरे में हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून । महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में रैगिंग का मामला तूल पकड़ने लगा है। रैंगिग में शामिल तीन छात्रों के नाम सामने आ रहे हैं। इन छात्रों को जल्द कालेज प्रशासन जांच के दायरे में ले सकता है। इसके अलावा अन्य छात्रों से भी जानकारी जुटाई जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में छोटी कक्षाओं के छात्रों और अभिभावकों ने कालेज प्रशासन से मुलाकात कर बच्चों के साथ मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सीनियर छात्र जूनियर खिलाड़ियों से जबरन निजी काम करवाते हैं।

विरोध करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। जिससे पढ़ाई और खेल में छात्र बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। एक अन्य छात्र के पिता ने बेटे का प्रवेश निरस्त करने के लिए आवेदन किया है। जबकि दूसरे छात्र को स्वजन अपने साथ घर ले गए हैं। एक तीसरे अभिभावक ने भी शिकायत दर्ज कराई है। विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है।

छात्र के अभिभावक व्यक्तिगत मिलकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा कालेज प्रबंधन से इस संदर्भ में सवाल-जवाब किए जाएंगे। मामला सही पाए जाने पर जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।