पूत बना कपूत: प्रॉपर्टी के लिए बन गया मां की जान का दुश्मन, सिर पर मारा हथोड़ा
देहरादून के क्लेमेनटाउन में संपत्ति विवाद को लेकर एक बेटे और उसकी पत्नी ने अपनी मां पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में संपति विवाद को लेकर बेटे ने पत्नी संग मिलकर अपनी मां के सिर पर हथोड़े से हमला कर दिया।
बुजुर्ग ने बचने के लिए सिर पर हाथ रख दिया, जिसके कारण उनके हाथ पर गंभीर चोट आई। आरोपितों पर घर के सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का भी आरोप है। इस मामले में पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घर से कर दिया था बेदखल
पुलिस को दी शिकायत में सत्या राठौर ने बताया कि उनके पति का मई 2025 में निधन हो गया था। उनके दो पुत्र मकान में अलग-अलग भाग में निवास करते हैं। उनके बड़े पुत्र को उनके पति ने जीवित रहते हुए घर से बेदखल कर दिया था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 10 रुपये के जूस विवाद में निहंगों ने तलवार से किया हमला, दो गिरफ्तार
17 अगस्त 2025 को उनके बेटे विश्वदीपक व उसकी पत्नी ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की, इस मामले में उन्होंने क्लेमेनटाउन थाने में शिकायत दी, जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 15 अप्रैल को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते इलाज के लिए वह भाई के पास बादशाही बाग सफीपुर चली गई।
पीड़ित ने बताया कि 31 अगस्त को जब वह घर पहुंची तो देखा कि उनके बेटे व उसकी पत्नी ने उनके ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिए। इस मामले में उन्होंने क्लेमेनटाउन थाने में शिकायत दी, जहां पुलिस ने समझा बुझाकर घर भेज दिया।
तीन सितंबर को जब वह ताला तोड़ने लगी तो बेटे ने हथोड़े से उनके सिर पर वार किया, बचाव के लिए उन्होंने सिर पर हाथ रख दिया, जिसके कारण उनके हाथ पर गंभीर चोट आई। आरोप है कि घर पर लगाए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। थानाध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
