विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में बुजुर्ग महिला से लूट के मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस, तीन पहले गिरफ्तार

By Vatsal GuptaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Thu, 26 Nov 2026 11:29 AM (IST)

देहरादून के वसंत विहार के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला से लूट के मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है। इस मामले में अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मास्टरमाइंड अभी फरार है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। वसंत विहार के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस लगी हुई है। मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना का मास्टरमाइंड अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

वसंत विहार के कांवली गांव में सोमवार की रात घर के ही केयरटेकर ने तीन अन्य आरोपितों के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला रमेश कौर समेत अन्य की आंखों में स्प्रे कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बुजुर्ग महिला के हाथों और गले से भी आभूषण उतार लिए गए थे।

बुधवार की देर रात ही पुलिस ने मामले में घर की नौकरानी के पति हिमांशु समेत उसके भाई और बहन को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ था कि घर का केयरटेकर होशियार सिंह ही घटना का मास्टरमाइंड था। इसने ही तीनों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपित हिमांशु और उसकी पत्नी डेढ़ साल से बुजुर्ग महिला के घर रहते थे। अब पुलिस फरार मुख्य आरोपित होशियार सिंह की तलाश में दबिश दे रही है। दून के कई इलाकों समेत पश्चिम यूपी में भी पुलिस फरार आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।