विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में नौकरानी के पति ने की लूट, आंखों में स्प्रे डालकर किया परिवार को बेहोश

By Vatsal GuptaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 25 Nov 2026 03:21 PM (GMT+05:30)

देहरादून के बसंत विहार में नौकरानी के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक घर में लूटपाट की। उन्होंने परिवार के सदस्यों की आंखों में स्प्रे डालकर एक लाख नकद और सोने-चांदी के आभूषण लूटे, पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार में नौकरानी के पति ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पॉश इलाके में रात के समय घर में घुसकर परिवार के सदस्यों की आंखों में स्प्रे कर एक लाख की नकदी समेत सोने चाँदी के आभूषण लूट किए गए।

बताया जा रहा है कि नौकरानी और उसका पति डेढ़ महीने पहले ही घर से चले गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना सोमवार देर रात की है। बसंत विहार के कांवली गांव में रमेश कौर का घर है। उन्होंने काम के लिए घर पर नौकरानी रखी थी। नौकरानी के साथ घर में ऊपर कमरे में वह अपने पति के साथ रहती थी। एक से डेढ़ महीने पहले ही दोनों घर से चले गए थे।

बताया जा रहा है सोमवार की रात नौकरानी का पति अपने साथियों के साथ आया और घर में परिवार के सदस्यों की आंखो में घातक स्प्रे कर घर से एक लाख की नकदी और सोने चाँदी के आभूषण ले गया। यही नहीं स्वजनों के हाथों से भी आभूषण उतार ले गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।