विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में कमला पैलेस के पास ट्रक की टक्कर से एक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस 

Published: Fri, 20 Mar 2026 05:57 AM (IST)

देहरादून में कमला पैलेस चौक पर एक ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. कमला पैलेस चौक पर ट्रक से एक की मौत।

  2. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया, शिनाख्त जारी।

  3. मोतीचूर फ्लाईओवर पर दो अन्य सड़क हादसे हुए।

जागरण् संवाददाता, देहरादून। कमला पैलेस चौक पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। गुरुवार देर रात्रि सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि कमला पैलेस के पास एक ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली से पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि मोतीचूर फ्लाईओवर पर गुरुवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। जिसमें एक घटना में एक डंपर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जबकि दूसरी घटना में स्कार्पियो कार ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर व स्कार्पियो चालक को मामूली चोट आई।

यह भी पढ़ें- तड़के सड़क पर उतरे सचिव लोनिवि, अधूरा काम देख हुए सख्त; खोदी सड़कें छोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा

जानकारी के अनुसार, पहली घटना हरिद्वार से रायवाला की ओर आने वाली लेन पर हुई। जहां डंपर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक को मामूली चोटे आई हैं। पुलिस ने घायल चालक को एम्स ऋषिकेश भिजवाया है। जबकि डंपर को कब्जे में ले लिया है।

वहीं दूसरी घटना रायवाला से हरिद्वार जाने वाली लेन पर हुई। जहां रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रही स्कार्पियो कार ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच निकले। ट्रैक्टर पर स्कार्पियो कार की टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर फ्लाईओवर के सीसी क्रश बैरियर पर चढ़ गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।