उत्तराखंड में वेतन विसंगति पर पीआरडी जवानों का प्रदर्शन, होमगार्ड के बराबर वेतन और सुविधाओं की मांग
पीआरडी जवानों ने वेतन विसंगतियों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

30 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी
HighLights
पीआरडी जवानों ने वेतन विसंगतियों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
होमगार्ड की तर्ज पर वेतन, डीए व सुविधाएं देने की मांग।
मांगें न पूरी होने पर 30 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी।
जागरण संवाददाता, देहरादून। वेतन विसंगतियों को लेकर पीआरडी जवानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। पदाधिकारियों ने होमगार्ड की तर्ज पर वेतन, डीए समेत अन्य सुविधाओं को दिए जाने की मांग की। वहीं, 30 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी।
सोमवार को प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन की ओर से देहरादून के विभिन्न ब्लाक में संयुक्त बैठक की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष नवीन सिंह बिष्ट ने बताया कि पीआरडी जवानों वर्षों से मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। बीते 18 मार्च एकता विहार में 110 दिन का धरना दिया गया।
7 जुलाई को खेल और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। लेकिन शासन स्तर पर कार्यवाही नहीं की गई। जिससे संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारी उपेक्षित है। प्रमुख मांग होमगार्ड की तर्ज पर सभी सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर है। चेतावनी दी मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
