देहरादून में पीआरडी जवानों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने किया लाठीचार्ज... बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकले
देहरादून में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर रहे पीआरडी जवानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
HighLights
पीआरडी जवानों का मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच
पुलिस ने जवानों पर किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी
समान कार्य समान वेतन की मुख्य मांग।
जागरण संवाददाता, देहरादून । मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे पीआरडी जवानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पीआरडी जवान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए थे।
सुबह 11 बजे परेड ग्राउंड से पीआरडी जवान मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। पीआरडी जवानों की प्रमुख मांग समानकार्य सामना वेतन है। इसके अलावा अन्य मांग भी है।