विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43 मस्जिदों से उतरवाए गए बिना अनुमति लगे लाउडस्पीकर

Published: Fri, 17 Jul 2026 05:44 AM (IST)

दून पुलिस ने बिना अनुमति और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत देहरादून में 43 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए गए।

मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाती पुलिस

मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाती पुलिस

HighLights

  1. दून पुलिस ने लाउडस्पीकर नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की।

  2. 43 मस्जिदों से बिना अनुमति वाले लाउडस्पीकर हटाए गए।

  3. भविष्य में नियमों के पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 43 मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए साथ ही भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों व संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए दून पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम के साथ धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया गया तथा निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित होने वाले लाउडस्पीकरों को 43 धार्मिक स्थलों से हटवाया गया।

उन्होंने बताया कि भविष्य में बिना सअनुमति एवं निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन किए बिना लाउडस्पीकर संचालित न करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, न्यायालय के आदेशों व शासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिनियमों एवं नियमों के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी से पहले आज युवाओं से संवाद करेंगे सीएम धामी, पेपर लीक के आरोपों का देंगे जवाब