विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के परेड ग्राउंड के चारों ओर जाम ही जाम, लोग परेशान

By Vatsal GuptaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 18 Nov 2026 02:46 PM (IST)

देहरादून में बुधवार को परेड ग्राउंड के चारों ओर भीषण जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। बुधवार को दून में परेड ग्राउंड के चारों ओर भीषण जान लगा रहा। कई घंटे तक वाहन रेंग रेंगकर निकलते नज़र आए। परेड ग्राउंड के पास हर सड़क पर वाहनों की लंबी क़तार लगी रही। इससे वाहन चालको को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बुधवार दोपहर के समय परेड ग्राउंड और उसके चारों ओर की सड़क वाहनो से पैक रही। सर्वे चौक, प्रेस क्लब, गांधी पार्क, लैंसडाउन चौक समेत तमाम जगह भीषण जाम रहा। हाल ये रहा कि 100 मीटर दूर जाने के लिए भी वाहन चालको को 20 से 30 मिनट का इंतजार करना पड़ा।

जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात

सचिवालय के बाहर प्रदर्शन के चलते भी जाम की स्थिति रही। वही, सड़को पर वाहनों का भी काफ़ी दबाव दिखा। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात भी नज़र आए, लेकिन कोई लाभ नहीं दिखा।

चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहन तक घंटों जाम में फंसे रहे। कई जगह पुलिस ने बेरीकेंडिंग कर वाहनो को दूसरी ओर से भी निकाला। वही, रेंजर्स ग्राउंड के बाहर और उसके आसपास, नगर निगम के बाहर भी वाहनो की लंबी क़तार रही।

सड़कों के किनारे पार्किंग भी बनी जाम की मुख्य वजह

जाम लगना देहरादून में आम माना जाता है, लेकिन लापरवाही और अव्यवस्था जाम का मुख्य कारण साबित हो रहा है।

बुधवार को परेड ग्राउंड के चारों ओर जाम लगा रहा, लेकिन अव्यस्था और लापरवाही भी साफ़ दिखी। परेड ग्राउंड के चारों ओर सड़को पर ही चार पहिया तक वाहन खड़े किए गए, जो जाम का कारण बने, लेकिन पुलिस भी इस अव्यवस्था पर मूकदर्शक बनी रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।