विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में गुरूवार से 19 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:16 PM (IST)

देहरादून जिले में आज से 19 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी, जिसमें कामन धान 2441 रुपये ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। जिले में गुरुवार (आज) से 19 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। सभी केंद्राें पर खरीद की पुख्ता व्यवस्था कर ली गई है। इस बार कामन धान 2441 व धान ए-ग्र्रेड की खरीद 2461 रुपयेे प्रति क्विंटल के भाव से होगी।

उधर, उत्तराखंड काे-आपरेटिव फेडरेशन ने किसानों से स्वच्छ व ताजा धान केंद्र पर लेकर आने की अपील की है। बुधवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।

संभागीय खाद्य नियंत्रक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनपद में उत्तराखंड फेडरेशन काे-आपरेटिव संघ की ओर से 15 व राज्य विपणन विभाग के 4 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिन पर एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी।

वहीं, इस बार कामन धान 2441 और ए-ग्रेड धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल भाव पर खरीदा जाएगा। सभी केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल व आराम की सुविधाएं स्थापित की गई हैं। धान खरीद के बाद किसानों के बैंक खाताें में सीधे भुगतान जारी होगा।

एडीएम केके मिश्रा ने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कर्मचारी निर्धारित समय से क्रय केंद्रों को खोले और किसानों से खरीद करें। इस दौरान खाद्य विपणन विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 20 दिन पहले घर आया नया नौकर... भाजपा पार्षद के परिवार को किया बेहोश, देहरादून में लाखों के गहने लेकर फुर्र

यह भी पढ़ें- शहरी स्वच्छता में मॉडल बनेंगे देहरादून और हरिद्वार, जनता की ली जाएगी मदद