विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! देहरादून में आज रात बजेगा अलर्ट का सायरन, होगी नाइट एयर रेड और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:52 AM (IST)

देहरादून में शनिवार रात सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और समन्वय को परखने के लिए 'नाइट एयर रेड' और 'ब्लैकआउट' मॉक ड्रिल की जाएगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. देहरादून में 'नाइट एयर रेड' और 'ब्लैकआउट' मॉक ड्रिल

  2. सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और समन्वय का होगा परीक्षण

  3. रात 10:05 बजे बजेगा एयर रेड अलर्ट सायरन

जागरण संवाददाता, देहरादून। आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और समन्वय को परखने के लिए शनिवार रात देहरादून में ‘नाइट एयर रेड’ और ‘ब्लैकआउट’ मॉक ड्रिल की जाएगी।

रात 10:05 बजे दो मिनट तक एयर रेड अलर्ट का सायरन बजेगा। करीब 10:30 बजे दोबारा सायरन बजाकर स्थिति सामान्य होने का संकेत दिया जाएगा।

मॉक ड्रिल के लिए कैपरी ट्रेड सेंटर, चकराता रोड, बन्नू स्कूल, रेसकोर्स और डील (डीईएएल), रायपुर रोड को चिह्नित किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।