विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun: सिरफिरे ने किया कैबिनेट मंत्री को पकड़ने का प्रयास, लोगों ने खूब धुना; वायरल वीडियो देखें...

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Fri, 02 Jun 2023 01:43 PM (IST)

Dehradun देहरादून के डाकरा बाजार में एक सिरफिरे की पिटाई का मामला सामने आया है। युवक ने कई दुकानों में ...और पढ़ें

Dehradun: हंगामा देख मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे तो सिरफिरे ने उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया।
Dehradun: हंगामा देख मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे तो सिरफिरे ने उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया।

टीम जागरण, देहरादून: Dehradun News: देहरादून के डाकरा बाजार में एक सिरफिरे की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक ने कई दुकानों में घुसकर सामान उठाया और कई लोगों के साथ मारपीट की। वहीं दुकान पर बैठे दुकानदारों पर वार कर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे। हंगामा देख वह मौके पर पहुंचे तो सिरफिरे ने उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया।

इस दौरान भीड़ ने उसे वहां से हटाया और मंत्री के सामने ही उसकी खूब धुनाई कर दी। इस दौरान मंत्री लोगों को रोकते हुए भी दिखाई दिए। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।