विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun News : नशे में धुत रोडवेज परिचालक ने किया हंगामा, बसें रोकी, मंडल प्रबंधक ने किया निलंबित

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 10:57 AM (IST)

शराब के नशे में धुत रोडवेज परिचालक ने कार्यशाला में जमकर हंगामा किया। उसने गेट से बसों को बाहर नहीं ...और पढ़ें

नशे में धुत रोडवेज परिचालक ने कार्यशाला में जमकर हंगामा किया।
नशे में धुत रोडवेज परिचालक ने कार्यशाला में जमकर हंगामा किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून : शराब के नशे में धुत रोडवेज परिचालक ने कार्यशाला में जमकर हंगामा किया। उसने गेट से बसों को बाहर नहीं निकलने दिया। सूचना मिली तो मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता वहां पहुंचे व शराबी परिचालक को तत्काल निलंबित कर दिया। मंडल प्रबंधक ने अपनी उपस्थिति में बसें कार्यशाला से बाहर निकालने के निर्देश दिए।

जब उन्होंने निरीक्षण किया तो पर्वतीय डिपो का समयपाल भी गायब मिला। जिस पर मंडल प्रबंधक ने उसे भी निलंबित करने के आदेश दिए। कार्य में लापरवाही व डिपो कार्मिकों पर नियंत्रण नहीं होने पर एजीएम पर्वतीय डिपो को चेतावनी पत्र जारी किया गया।

घटना बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। पर्वतीय मार्गों पर तड़के जाने वाली बसों को रात में ही कार्यशाला से आइएसबीटी व पर्वतीय बस अड्डे भेज दिया जाता है। यह बसें कार्यशाला परिसर स्थित पर्वतीय डिपो से निकलती हैं। एक बस संचालक ने फोन कर मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता को सूचना दी कि एक शराबी परिचालक कार्यशाला के गेट पर हंगामा कर रहा है एवं बसें निकलने नहीं दे रहा।

मंडल प्रबंधक तत्काल करीब पौने दस बजे कार्यशाला पहुंचे तो कर्मचारी शराब के नशे में धुत मिला। जांच में मालूम चला कि वह पर्वतीय डिपो का परिचालक दरबान सिंह था, जिसे बाहर निकलने वाली बसों की ड्यूटी स्लीप बनानी थी। जिस पर मंडल प्रबंधक ने उसे तत्काल निलंबित कर दिया व अन्य कर्मचारियों को बुलाकर उसे गेट से हटाया।

इसके बाद वह समयपाल कक्ष में पहुंचे तो वह गायब मिला। बताया गया कि वह ड्यूटी के खत्म होने से पहले ही चला गया था। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने तत्काल समयपाल संजीव वर्मा को भी निलंबित कर दिया। उन्होंने अपनी उपस्थिति में बसों को बिना ड्यूटी स्लीप बाहर निकलवाकर बस अड्डे भेजा। एजीएम पर्वतीय डिपो को भी चेतावनी जारी की गई कि जो कार्य एजीएम को करना है उसे मंडल प्रबंधक कर रहे हैं। मंडल प्रबंधक ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह के मामले की पुनरावृत्ति हुई तो डिपो एजीएम पर भी कार्रवाई की जाएगी।

समयपाल पर पूर्व में भी गंभीर आरोप

मंडल प्रबंधक के अनुसार निलंबित किए गए समयपाल संजीव वर्मा पर भी पहले भी गंभीर आरोप लगे हैं। बीते वर्ष 12 सितंबर को भी ड्यूटी पर शराब पीने की शिकायत पर समयपाल को चेतावनी दी गई थी, मगर उन्होंने कार्यशैली में सुधार नहीं किया।

चार नए एटीआइ बनाए

रोडवेज ने प्रवर्तन कार्य में तेजी को चार नए सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआइ) बनाए हैं। वरिष्ठता के आधार पर प्रबंधन ने चार कनिष्ठ लिपिकों को पदोन्नति देकर नए स्थान पर तैनाती दी है। इनमें रुड़की डिपो से देवेंद्र कुमार को ग्रामीण डिपो व ग्रामीण डिपो से तेजपाल सिंह को हरिद्वार डिपो में भेजा गया है।

ऋषिकेश डिपो से सोरन सिंह को ग्रामीण डिपो जबकि आइएसबीटी दिल्ली से नरेंद्र कुमार को निगम मुख्यालय में भेजा गया है। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता की ओर से जारी आदेश में चेतावनी दी गई कि यदि किसी कर्मी ने चेकिंग कार्य से मना किया तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।