Dehradun News: दूनवासियों को लगा झटका, एक अप्रैल से कूड़ा उठान महंगा; अब प्रतिमाह देनी होगी इतनी रकम

Dehradun News निगम के नाम पर कूड़े का शुल्क वसूलने की शिकायत मिलने के बाद निगम सख्त हो गया है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के यूजर चार्ज (सेवा शुल्क) में नगर निगम ने इजाफा कर दिया है। विभिन्न कारोबार व प्रतिष्ठान के हिसाब से यूजर चार्ज बढ़ाए गए हैं।