विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के मालदेवता में लोहे के पुल से लटका मिला युवक का शव, देखने वालों की कांप गई रूह

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:05 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 11:14 AM (IST)

देहरादून के मालदेवता में एक लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव रस्सी से लटका मिला, जिससे ...और पढ़ें

HighLights

  1. मालदेवता में लोहे के पुल पर युवक का शव मिला

  2. मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी के रूप में हुई

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जागरण संवाददाता, देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मालदेवता चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, रविवार को थाना रायपुर को सूचना मिली थी कि मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर एक व्यक्ति रस्सी के सहारे लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पुल पर युवक का शव लटका मिला। पास में स्कूटी भी खड़ी थी।

शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान नहीं

मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी (निवासी घमंडपुर, रानीपोखरी, देहरादून, वर्तमान निवासी वेदवानी विहार, बालावाला) के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे स्वजनों ने भी शव की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें- 'बेटे का शव कैंपस ले जाऊंगा', IIT-बॉम्बे में आत्महत्या करने वाले छात्र के पिता ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में आवश्यक जांच जारी है।