विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब फिटनेस जांच के बाद ही देहरादून में आ सकेंगे भारी वाहन, आशारोड़ी चेक पोस्ट पर होगी चेकिंग

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:06 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2026 10:07 AM (IST)

परिवहन विभाग देहरादून में भारी माल वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। भारी माल वाहनों से हो रही दुर्घटना की रोकथाम को लेकर परिवहन विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है। आशारोड़ी चेक पोस्ट पर वाहनों की फिटनेस जांच के बाद शहर में प्रवेश करने दिया जाएगा। हालांकि विभाग की टीम 24 घंटे चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही है। लेकिन विभाग ने और सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

दरअसल, भारी माल वाहनों से देहरादून -दिल्ली हाइवे स्थित मोहब्बेवाला में तकरीबन 15 छोटे -बड़े हादसे हो चुके हैं। जिसमें तकरीबन 10 लोग जान गंवा चुके हैं। हादसों को रोकने के लिए तमाम प्रयास भी किए जा रहे हैं। लेकिन परिवहन विभाग दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जुट गया है।

की जाएगी वाहनों की तकनीकी जांच

भारी माल वाहनों को शहर में प्रवेश करने से पहले फिटनेस की जांच की जाएगी। दस्तावेज के साथ ही वाहनों की तकनीकी जांच की जाएगी। अनफिट पाए जाने पर वाहन को शहर में प्रवेश करने पर रोक लगाई जाएगी। इसके साथ ही वाहन की भार क्षमता का भी आंकलन किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की टीम की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया सड़क सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। जिस तरह से लगातार हादसे हो रहे हैं। उनकी रोकथाम किए जाने के लिए और भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। हालांकि चेक पोस्ट पर टीमें लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।