देहरादून: कैंटब्लूज और खुखरी क्लब के संस्थापक गोविंद थापा का निधन, फुटबॉल-प्रेमियों में शोक की लहर
देहरादून फुटबॉल को पहचान दिलाने वाले गोविंद थापा का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

फाइल। गोविंद थापा सर्वे ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त थे और उन्होंने रेफरी व कोच के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
HighLights
देहरादून फुटबॉल को पहचान दिलाने वाले गोविंद थापा का निधन।
सर्वे ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त, रेफरी और कोच की भूमिका निभाई।
कैंटब्लूज और खुखरी क्लब की स्थापना कर खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया।
जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून फुटबॉल को पहचान दिलाने वाले गोविंद थापा की 60 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोविंद थापा सर्वे ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त थे। उन्होंने सेवा में रहते हुए देहरादून में फुटबॉल को पहचान दिलाने का काम किया। उन्होंने फुटबॉल के मैदान में रेफरी, कोच की अहम भूमिका निभाई।
वहीं कैंटब्लूज और खुखरी क्लब की स्थापना की। उनके मार्गदर्शन में दोनों क्लबों के खिलाड़ियों ने जिला फुटबाल लीग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। देहरादून में फुटबॉल की पहचान को बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके क्लब से जुड़े खिलाड़ी विभिन्न सेवाओं में कार्यरत हैं।