विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में किराये के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, सरगना समेत छह गिरफ्तार

Published: Fri, 02 Oct 2026 01:59 PM (IST)

देहरादून के पटेलनगर में पुलिस ने एक किराये के मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मौके से एक नाबालिग को भी रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 18 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें- देहरादून में देह व्यापार के मामले में 23 साल बाद आरोपित बरी, 2003 में दर्ज हुआ था केस

पुलिस के अनुसार, एक अक्टूबर को पटेलनगर पुलिस को नीलकंठ एनक्लेव में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने मकान पर औचक छापा मारा। मौके पर तीन महिलाएं, एक नाबालिग युवती और तीन पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपित मनीष कुमार लखेड़ा ने मकान किराये पर लिया था। वह दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों की मांग के अनुसार देह व्यापार करवाता था। आरोपित व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर महिलाओं की फोटो भेजता था। पसंद के अनुसार महिलाओं को कमरे या ग्राहक के बताए स्थान पर भेजा जाता था।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी देह व्यापार रैकेट: होटल मालिक और महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को आरोपित अभिषेक दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया था। यहां उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाया गया। नाबालिग के इनकार करने पर उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने मनीष कुमार लखेड़ा, अभिषेक, भानू उर्फ सिद्धांत, ममता, नेहा और सुमन को गिरफ्तार किया है।