Move to Jagran APP

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस की रिहर्सल में जाम से हलकान हुआ शहर, निर्माण कार्य भी बने वजह

Republic Day 2021 गणतंत्र दिवस को लेकर परेड ग्राउंड में की गई रिहर्सल ने शहर को जाम कर दिया। शाम को राजपुर रोड से घंटाघर और सर्वे चौक पर वाहन रेंगकर चले। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन कर दिया गया था।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 09:42 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 09:42 AM (IST)
गणतंत्र दिवस की रिहर्सल में जाम से हलकान हुआ शहर।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Republic Day 2021 गणतंत्र दिवस को लेकर परेड ग्राउंड में की गई रिहर्सल ने शहर को जाम कर दिया। शाम को राजपुर रोड से घंटाघर और सर्वे चौक पर वाहन रेंगकर चले। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन कर दिया गया था।

loksabha election banner

शुक्रवार को सुबह से शहर में ट्रैफिक सामान्य था। इक्का-दुक्का मार्गों को छोड़ सभी प्रमुख मार्गों पर जाम से राहत थी। दोपहर बाद परेड मैदान में गणतंत्र दिवस को लेकर रिहर्सल की गई। परेड मैदान के चारों ओर जीरो जोन कर दिया गया। फिर क्या था शहर का मुख्य हिस्सा वाहनों से पैक हो गया। आढ़त बाजार, प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड, घंटाघर, तहसील चौक, दून अस्पताल चौक, ईसी रोड, राजपुर रोड, चकराता रोड पर जाम की स्थिति बन गई।

 

शाम चार बजे तक ईसी रोड, बुद्धा चौक, नगर निगम के आसपास भी जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, देर शाम तक हालात काफी हद तक सामान्य हो गए। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन होने के कारण सबसे ज्यादा असर कनक चौक से सुभाष रोड और राजपुर रोड से घंटाघर तक पड़ा। यहां वाहनों का अत्याधिक दबाव होने के कारण पहिए थमे रहे।

निर्माण कार्य भी बन रहे जाम का कारण

शहर में जगह-जगह चल रहे स्मार्ट सिटी और अन्य योजनाओं के कार्य भी जाम का कारण बन रहे हैं। सड़क की खोदाई, बैरियर और सड़कों के गड्ढों के बीच वाहन हिचकोले खाने को मजबूर हैं। जबकि, परेड मैदान के चारों ओर अक्सर ही जाम की स्थिति रहती है।

गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान

विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने ऐसे तीन पुलिस अधिकारियों के नामों की घोषणा की है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवा के आधार पर व विशिष्ट कार्य के लिए तीन पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। इसमें सराहनीय सेवा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहां खान, अपर पुलिस अधीक्षक जसवीर सिंह को चुना गया है। जबकि, विशिष्ट कार्य के लिए अपर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2021: बिना पंजीकरण गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं मिलेगी एंट्री, जानें- कहां करे रजिस्ट्रेशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.