विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून एयरपोर्ट के पास हाथी का आतंक, बुलेट सवार पर किया हमला

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:39 AM (IST)

देहरादून एयरपोर्ट के समीप ऋषिकेश मार्ग पर एक जंगली हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया। हाथी के जंगल में जाने से युवक की जान बची।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, डोईवाला (देहरादून)। ऋषिकेश मार्ग पर देहरादून एयरपोर्ट के समीप बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया।

हाथी ने युवक को सड़क पर गिराने के बाद कुछ देर तक पैर से धकेला। इस दौरान युवक की जान पर बन आई। गनीमत रही कि कुछ देर बाद हाथी डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए जंगल की ओर चला गया और युवक की जान बच गई।

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है कि मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से यह वीडियो बनाया।

वीडियो में हाथी युवक पर हमला करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की चीख-पुकार और शोर भी सुनाई दे रहा है। हाथी के जंगल की ओर जाने के बाद लोगों ने घायल युवक को संभाला और सड़क किनारे पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि हाथी कुछ देर और मौके पर रुक जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उल्लेखनीय है कि देहरादून एयरपोर्ट और ऋषिकेश मार्ग के दोनों ओर घने जंगल हैं। इस क्षेत्र में हाथियों का लगातार आवागमन बना रहता है।

कई बार हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ जाती है। घटना के बाद एक बार फिर वन्यजीवों की आवाजाही वाले मार्गों पर सुरक्षा इंतजाम और वाहन चालकों को सतर्क करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।