दून में डेंगू का प्रकोप बढ़ाः एक दिन में मिले 13 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 273, 20 अस्पतालों में भर्ती
देहरादून में डेंगू के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं, सोमवार को 669 सैंपलों की जांच में 13 नए मरीज ...और पढ़ें
-1791267032510_m.webp)
दून अस्पताल में मरीजों की भीड़

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। कुछ दिनों तक सामनय रहने के बाद एक बार फिर से जिले में डेंगू का डंग बढ़ गया है। सोमवार को 669 सैंपल की जांच में 13 नये संक्रमित मिले, जिससे जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है।
नए मरीजों में नौ देहरादून और चार अन्य जिलों के हैं। इनमें दो वर्षीय बच्चे से लेकर 76 वर्षीय महिला तक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 37,504 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
कुल 273 संक्रमितों में 133 देहरादून और 136 अन्य जिलों के मरीज बताए गए हैं। 20 मरीज फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जबकि 253 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राहत यह है कि जिले में अब तक डेंगू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों की निगरानी के साथ डेंगू की जांच का सिलसिला जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में ही सभी अस्पतालों को व्यवस्था बनाने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
