विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छात्रसंघ चुनाव: देहरादून के डीबीएस में जीत की मिठाई पर बवाल, पहले छात्राएं भिड़ीं... फिर छात्रों में चले लात-घूंसे

Published: Fri, 02 Oct 2026 08:30 AM (IST)

देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बाद एनएसयूआई और एबीवीपी समर्थकों के बीच जीत की मिठाई बांटने को लेकर विवाद हो गया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। डीबीएस पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की जीत की मिठाई बांटने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पहले एनएसयूआइ और अभाविप समर्थक छात्राओं में कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद दोनों संगठनों के छात्र आमने-सामने आ गए और कालेज परिसर में लात-घूंसे चलने लगे।

करीब ढाई घंटे तक चले हंगामे से कालेज में अफरा-तफरी की स्थिति रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के छात्रों को अलग कर मामला शांत कराया।

बता दें कि 29 सिबर को हुए छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआइ के अभिनव कफलिया ने अध्यक्ष पद पर अभाविप के अभिषेक नेगी को 94 वोट से हराया था। इसी जीत की खुशी में गुरुवार को एनएसयूआइ समर्थक छात्राएं कालेज में मिठाई बांट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही अभाविप समर्थक कुछ छात्राओं से उनकी कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

छात्राओं के बाद छात्रों की भिड़ंत
छात्राओं के बीच विवाद की खबर मिलते ही दोनों संगठनों के छात्र मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामला और गरमा गया। कुछ अन्य छात्र भी विवाद में शामिल हो गए और देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। कालेज परिसर के साथ बाहर भी काफी देर तक छात्रों का जमावड़ा रहा। लात-घूंसों के बीच पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को काबू किया जा सका।

यह भी पढ़ें- छात्रसंघ चुनाव में धांधली का आरोप, एनएसयूआइ-कांग्रेस का सीएम आवास कूच, पुलिस से नोकझोंक के बाद गिरफ्तारी


बाहरी छात्रों के पहुंचने से बढ़ा विवाद
प्राचार्य डा. अनिल पाल ने बताया कि छात्राओं के बीच कहासुनी के दौरान कुछ बाहरी और दूसरे कालेजों के छात्र भी मौके पर पहुंच गए थे। इससे स्थिति बिगड़ी। पुलिस को सूचना देकर मामला शांत कराया गया। छात्रों को कालेज में किसी भी तरह का विवाद न बढ़ाने की सख्त हिदायत दी गई है।

तीन अक्टूबर को भी बंद रहेगा कालेज
डीबीएस पीजी कालेज में हुए विवाद के बाद तनाव को देखते हुए कालेज प्रशासन ने तीन अक्टूबर को भी अवकाश घोषित किया है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती का पहले से अवकाश है। चार अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में कालेज लगातार तीन दिन बंद रहेगा। प्राचार्य डा. अनिल पाल ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।